राधास्वामी संगठन व जागरूक जनता पार्टी के द्वारा संयुक्त रूप से गिरिडीह एवं गाँडेय विधानसभा के तक़रीबन सभी मोहर्रम कमेटियों व क्षेत्रीय युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व सम्मानित किया गया |

गांडेय विधानसभा अंतर्गत तक़रीबन सभी अखाड़ा कमिटीयो में राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा व उनके सहयोगी जागरूक जनता पार्टी के गांडेय विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी समीम अख़्तर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे और सभी कमेटियों के साथ,साथ सभी युवाओं के खेल को सराहा और हौसला अफ़ज़ाई किया ,
साथ ही श्री सिन्हा ने बताया कि राधास्वामी संगठन के सभी कार्य से क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों एवं युवाओं ने संगठन व उनके सहयोगी राजनीतिक पार्टी के कार्यों की सराहना की और साथ ही सभी ने संगठन को और मज़बूती प्रदान करने की बात कही और साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने तमाम जनता को आश्वासन दिया कि हमारा समाज सेवा का दायरा आप लोगो के लिए आगे और मज़बूती से कार्य करेगी ताकि हमारे क्षेत्रीय ग्रामीणों को कभी भी किसी चीज़ की आवश्यकता हो तो सर्वप्रथम राधास्वामी संगठन या क्षेत्रीय प्रतिनिधि समीम अख़्तर जी से संपर्क करे हम यथाशीघ्र अपने ग्रामीणों की समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे और साथ ही समस्त ग्रामीणों को माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया कि विगत 15 वर्षों से संगठन आपकी सेवा में तत्पर्य है ,तमाम जनता संगठन को अपने आशीर्वाद से और मज़बूत करे ताकि संगठन और मज़बूती के साथ गाँडेय व गिरिडीह वासियों के साथ झारखण्ड राज्य की समस्त ग्रामीणों को एक सूत में पिरो के सर्व समाज के लिए बेहतर कार्य करती रहे| राधास्वामी संगठन झारखण्ड वासियों के लिए जो ख़्वाब देखा है, उस विकासशील ख़्वाब को मज़बूती से धरातल पर रखने का कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी ,सभी अखाड़ा कमेटियों में काफ़ी गण्मान्य लोगो के साथ क्षेत्र के हज़ारों की संख्या में ग्रामीण व युवक मौजूद रहे , सभी ने ख़ुशियों के साथ संगठन के कार्यों की प्रशंसा कि।

Leave a Comment

और पढ़ें