11हजार वोल्ट के तार से युवक कमलदेव राना की मौत का जिम्मेवार बिजली विभाग- राजेश यादव।

गिरिडीह/बगोदर विधायक विनोद सिंह ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर मदद का भरोसा दिया।,आज तड़के बेंगाबाद के मोतीलेदा में घर की छत पर 11 हजार वोल्ट की तार गिरने से उसकी चपेट में आकर एक युवक कमलदेव राना की मौत का जिम्मेवार सीधा बिजली विभाग है और विभाग के लोगों पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए, क्योंकि कई वर्षों से खतरनाक और जर्जर तरीके से खींचे हुए 11 हजार की तार को किसी घटना की आशंका से शिफ्ट अथवा केबल युक्त तार लगाने की मांग ग्रामीण करते आ रहे थे, जिसे अनसुना किया गया है।उक्त बातें आज बेंगाबाद के भूतपूर्व जिप सदस्य सह गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने मोतीलेदा गांव पहुंचकर घटनास्थल और टूटी हुई तार का जायजा लेने तथा पीड़ित परिवार व स्थानीय ग्रामीणों से मिलने के उपरांत कही। मौके पर बेंगाबाद प्रखंड की बीडीओ निशा कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी, मोतीलेदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, कौलेश्वर वर्मा, कई समाजसेवी और गणमान्य लोग भी मौजूद थे।इधर बगोदर विधायक विनोद सिंह ने भी राजेश यादव के माध्यम से फोन पर पीड़ित परिवार से बात की और घटना को लेकर संवेदना व्यक्त करते हुए मदद का भरोसा दिया है। मौजूद प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों सहित श्री यादव ने मोबाइल पर बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर तत्काल तार शिफ्टिंग या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग सहित पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की।मौके पर मुन्ना राय, मुन्नालाल यादव, बासदेब शर्मा, दिनेश कुमार, सुमिल राना, पांडेय राय, सोमर राना, खीतो गोप, अमीन राना, संतोष कुमार, मुन्ना राना, मोहन राय, टिंकू राना, गोविंद राना, टिंकू राय, राजेश तांती, रोहित गोप, सुरेंद्र राना, रीतलाल महतो, नंदकिशोर राय, इंद्रलाल वर्मा, सुशील यादव सहित शोकाकुल स्थानीय महिला पुरुष मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।