
क्षेत्र भ्रमण क्रम में मोतीलेदा पंचायत के सिजुआ (कोल्हरिया) के लोगों ने बताया कि, विगत चुनाव के समय सिर्फ तीन-चार दिनों तक ही उन्हें सप्लाई वाटर मिल पाया है, न तो उसके पूर्व और न ही बाद में पानी मिल रहा है। मालूम हो करोड़ों की जलापूर्ति योजना पूरे पंचायत में पानी देने के लिए स्थापित की गई है। इसी तरह सोनबाद पंचायत के महदैया में भी घर-घर नल-जल योजना के तहत टंकी बनाई गई है, लेकिन उससे भी आज तक ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने अपने कई दूसरे सवालों को भी रखा।
वहीं, लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद श्री यादव ने कहा कि, पानी की तरह पैसा बहाकर और 5 किलो राशन के नाम पर बरगलाकर लोस चुनाव में गरीबों का वोट लेने वाले लोग आज जनता के बीच से नदारद हो चुके हैं। नल-जल योजना को उपलब्धि बताकर ग्रामीणों का वोट लिया जा रहा था, लेकिन आज किस गांव में यह योजना सफल है, यह किसी को नहीं दिख रहा। कुल मिलाकर इन योजनाओं में लूट मचाने के कारण जनता का लाखों करोड़ों खर्च कर भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा।
उन्होंने आगामी 18 जुलाई को जनता के विभिन्न सवालों तथा खासकर पानी के सवाल पर बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय में आंदोलन करने का ऐलान करते हुए लोगों से इसे सफल बनाने की अपील की।
मौके पर शंभू तुरी, छोटेलाल यादव, लखन कोल, ठकुरी कोल, मोहन कोल, रवि कोल, उमेश कोल, कांग्रेस कोल, मुकेश टुडू, अर्जुन कोल, बद्री कोल, प्रकाश कोल, बीरू कोल, पूरन कोल, भुनेश्वर कोल, रमेश कोल, ईश्वर कोल, धनेश्वर कोल, अमरीका कोल, डीलो तुरी, राजेश कोल, गुंजरी देवी, सुलेखा देवी, सावित्री देवी, राधा कोल, पनवा देवी, रीमा देवी सहित अन्य मौजूद थे।
