
जमुआ (गिरिडीह): जमुआ प्रखंड अंतर्गत धुरैता पंचायत के बलैडीह में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बड़े ही रोमांचक माहौल में खेला गया। फाइनल मैच आसनसोल बनाम धनबाद के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए आसनसोल की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धुरैता पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ स्टडी केयर अकैडमी के डायरेक्टर मो. इरफान अंसारी, पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव, सलीम अंसारी, मुस्तकीम अंसारी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इस सफल आयोजन में। के जी एन स्पोर्ट्स क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट: मंसूर आलम
