बिहार बीपीएससी में धनवार की बेटी काजल कुमारी ने लहराया परचम, बनीं एसडीएम

गिरिडीह (धनवार): कहते हैं कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के आगे कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इसका ताजा उदाहरण गिरिडीह जिले के राजधनवार की बेटी काजल कुमारी हैं, जिन्होंने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 36वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम (उप समाहर्ता) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
राजा चौक, धनवार निवासी रंजीत प्रसाद कसैरा एवं सरिता देवी की पुत्री काजल कुमारी की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। जैसे ही उनके चयन की खबर क्षेत्र में फैली, बधाई देने वालों का तांता लग गया।
काजल की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गिरिडीह जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण और छोटे शहरों के प्रतिभाशाली युवा भी कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि काजल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से यह संदेश मिलता है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं होती।
धनवारवासियों ने काजल कुमारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और देश की सेवा करेंगी।

और पढ़ें