तिसरी में स्थाई पौधासाला नर्सरी का उद्घाटन, नेता प्रतिपक्ष सह राजधनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने किया साथ ही पौधारोपण भी उन्होंने किया।

गिरिडीह जिले के तिसरी स्थित गमहरियाटांड़ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नर्सरी (पौधशाला) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नर्सरी का उद्घाटन कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन तिसरी के वनपाल अभीमीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डीएफओ मनीष तिवारी एवं रेंजर अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है। साथ ही लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं वन संवर्धन को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। मौके पर वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हरित पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

और पढ़ें