महुआडांड़ बाजार को स्वच्छ, सुरक्षित और नशामुक्त बनाने की पहल

 महुआडांड़ (लातेहार): पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार थाना प्रभारी महुआडांड़ द्वारा महुआडांड़ बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अंबवाटोली एवं महुआडांड़ पंचायत के जनप्रतिनिधियों, जिनमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया तथा वार्ड सदस्य शामिल थे, के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान अवैध जावा महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने, बाजार क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा विवाद उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र को नशामुक्त, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आम नागरिकों से भी ऐसे मामलों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

और पढ़ें

गिरिडीह में विशेष वाहन जांच अभियान, 102 वाहनों का चालान; ₹1.47 लाख जुर्माना वसूला गया गिरिडीह, 09 जून 2026। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर मंगलवार को गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

गिरिडीह में हृदयविदारक घटना: पिता ने तीन पुत्रियों की गला रेतकर हत्या की गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तुरकडीहा गांव में एक दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है।

गढ़वा पुलिस अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भवनाथपुर थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के तीनमहुआ गांव में बीते पांच दिनों से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने की घटना के बाद प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए था।