जमुआ प्रखंड अंतर्गत पालमो पंचायत के कुमारथन के पास आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की ओर से एक बैठक आयोजित की गई।

जमुआ प्रखंड अंतर्गत पालमो पंचायत के कुमारथन के पास आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरवाईए प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव ने की। इस दौरान संगठन के नवीकरण एवं विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए रंजीत यादव ने कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है, जिससे युवा वर्ग परेशान है। वहीं प्रखंड सचिव वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि NEET जैसे परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और कई छात्र मानसिक दबाव में आ रहे हैं।
उप सचिव विकास पासवान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं से छात्रों और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही 2 जून को आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

और पढ़ें