
आपकी मेहनत, समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और जुझारू नेतृत्व का यह सम्मान है। आपने हमेशा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का जो कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। आपकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और जनता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता आपको एक अलग पहचान देती है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा और आम जनता की आवाज को और मजबूती मिलेगी। आपका यह नया दायित्व न केवल आपके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
साथ ही इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को भी हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।


