

गिरिडीह, 14 अप्रैल।
ऑल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्थानीय अंबेडकर चौक तथा अंबेडकर भवन स्थित उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया तथा कहा कि, बाबा साहब के संविधान पर चलकर ही देश आगे बढ़ सकता है।
फ़ाब्ला नेताओं ने कहा कि, आज संविधान को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अंबेडकर का जीवन हमारे लिए सामाजिक न्याय और समता पर आधारित समाज निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
मौके पर पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव सहित संजय चौधरी, मनोज यादव, कन्हैया सिंह, संतोष राय एवं अन्य थे।


