
फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा लोगों को आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी, सरहुल और ईद मनाने के लिए जागरूक करना था। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान तिसरी पुलिस दल-बल के साथ पूरी तरह तैयार दिखी। मौके पर तिसरी मुखिया किशोरी साव, तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार, लव कुमार और संतोष सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च के दौरान आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला और पुलिस प्रशासन ने सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


