
जमुआ प्रतिनिधि।
जन प्रतिनिधि किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज के होते हैं। आम जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही जनप्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पौष पूर्णिमा के अवसर पर जमुआ स्थित लंगटा बाबा की समाधि पर चादरपोशी के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार को मजबूत करने के लिए अनुभवी और तपे-तपाए कार्यकर्ताओं की एक सशक्त टीम तैयार करनी चाहिए, वहीं युवाओं को भी कार्य के क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से जोड़ा जाना आवश्यक है। युवाओं की ऊर्जा और अनुभव का समन्वय ही किसी भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
दीपक प्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की सफलता का वास्तविक पैमाना उसका एक वर्ष का कार्यकाल होता है। इस अवधि में किए गए कार्य, जनता से संवाद और समस्याओं के समाधान से ही जनता तय करती है कि प्रतिनिधि कितना सफल रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर समय जनता के लिए उपलब्ध रहने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। हालांकि, कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। बावजूद इसके, कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



9 thoughts on “पौष पूर्णिमा के अवसर पर लंगटा बाबा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया”
Hey peeps! Checking out xp786game for a while now. It is pretty good for a quick game before bed – haha! xp786game.
Been playing x111game for a while now and I’m hooked! The community is awesome and there’s always something to do. Give it a shot! Find more here: x111game
Been playing QK777game for ages! Love the updates and the community is super helpful. I highly recommend it! Checkout: qk777game
Just had a quick look at the 59r platform, and it’s not bad. Quick and simple, and it did what I needed it to. Give it a try yourselves: 59r
WinHQcasino has a fair variety of options. You’ll find something interesting, maybe even win something. Give it a look; can’t hurt! Here’s the link: winhqcasino
Jackpotcity, yeah, I recognize that name. Good rep, been around forever. Lots of options, see if it’s your lucky day. jackpotcity
Yo, just grabbed the 99potgameapkjob app! Seems pretty chill so far. Gonna try my luck and see if I can hit a jackpot. Check it out 99potgameapkjob
Heard some good stuff about ijjgame. Figured I’d give it a shot. Interface is smooth. Gameplay’s decent. Hope to win some real cash! Peep it ijjgame
Alright alright… UR999game, eh? Looks kinda promising. Gotta see if it actually pays out though. Wish me luck, fam! You can hop on too at ur999game