पचम्बा डांडियाडीह में प्रेस बनाम पचम्बा थाना का रोमांचक क्रिकेट मुकाबला संपन्न

पचम्बा (गिरिडीह):
जन कल्याण समिति पचम्बा डांडियाडीह के तत्वावधान में मिशन ग्राउंड में एक शानदार और रोमांचक सदर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला प्रेस टीम बनाम पचम्बा थाना टीम के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
मैच में प्रेस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 153 रनों का मजबूत लक्ष्य पचम्बा थाना टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पचम्बा थाना की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम मात्र 117रनों पर सिमट गई, जिससे प्रेस टीम ने मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के दौरान खेल भावना और उत्साह चरम पर रहा। आयोजन स्थल पर इंस्पेक्टर मंटू सर, समाजसेवी पवन सर, शमशाद आलम मुखिया, साबिर आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं, कॉमेंटेटर सह पत्रकार धड़कन अंसारी और गौतम सागर राणा ने अपनी जोशीली और प्रभावशाली कमेंट्री से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और माहौल को बेहद रोमांचक बना दिया।
यह आयोजन न सिर्फ खेल के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाने वाला रहा, बल्कि प्रेस और पुलिस के बीच आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का भी एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। जन कल्याण समिति के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की मांग की।
कमरुद्दीन जी का खास रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।