
अभी-अभी राजधनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बाजार खनका गेट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक फोर व्हीलर वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किस स्थान के निवासी हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही दुर्घटना के कारणों और वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। फिलहाल दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया है।
राजधनवार से नसीम जी की खास रिपोर्ट
