
[सनसनीखेज वारदात]
अयोध्या।
जनपद में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना हैदरगंज क्षेत्र के रखौना गांव निवासी युवक विजय विश्वकर्मा की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। युवक के गले और चेहरे पर चाकू से किए गए कई वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट होता है कि हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई है।
मृतक का शव हैदरगंज–फुलौना मुख्य मार्ग पर उजरियापुर गांव के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला। बुधवार सुबह जब राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना हैदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल की घेराबंदी कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से सड़क किनारे फेंका गया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश अथवा आपसी विवाद की आशंका जताई है। वहीं ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और उसके हालिया संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे हैदरगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

3 thoughts on “चाकू से गोदकर युवक की नृशंस हत्या, सड़क किनारे मिला शव — हैदरगंज इलाके में दहशत”
P44betgame, eh? Gave it a go the other day. Graphics are solid and the bonuses seem alright. Nothing mind-blowing, but a decent place to kill some time and maybe bag a win. Have a look: p44betgame
7777betio is alright! I enjoyed playing several different games, and the site is pretty user-friendly. Might be a good place to use some bonus offers. Try your luck: 7777betio
Tried Luckywin777login – seems luck was on my side! Decent site with some familiar games. Worth taking a spin if you’re looking for a new place. Check it out for yourself: luckywin777login