धनवार थाना प्रभारी के व्यवहार के विरोध में 11 दिसम्बर को प्रतिवाद मार्च


भाकपा (माले), धनवार–गिरिडीह की ओर से घोषणा

धनवार थाना प्रभारी द्वारा धनवार क्षेत्र की आम जनता एवं जन प्रतिनिधियों के साथ की गई कथित बदसलूकी के खिलाफ भाकपा (माले), पूर्व विधायक राजकुमार यादव धनवार–गिरिडीह ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पार्टी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का अपमान, जनता से दुर्व्यवहार और पुलिसिया मनमानी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।

पार्टी नेतृत्व ने घोषणा की है कि इसी मुद्दे पर 11 दिसम्बर 2025 को धनवार में प्रतिवाद मार्च निकाला जाएगा। भाकपा (माले) ने क्षेत्र की जनता, सामाजिक संगठनों और अधिकार प्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर मार्च को सफल बनाएं।

पार्टी ने इसकी भी मांग की है कि
“धनवार थाना प्रभारी को तत्काल धनवार से मुअत्तल (सस्पेंड) किया जाए”,
ताकि जनता का भरोसा पुलिस प्रशासन पर कायम रह सके और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनी रहे।

भाकपा (माले) नेताओं ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें