तिसरी प्रखंड के मनसाडीह पंचायत में हाथियों का आतंक, कई मकान व फसलें बर्बाद

तिसरी (गिरिडीह): तिसरी प्रखंड अंतर्गत मनसाडीह पंचायत के सकसकिया गांव में बीते शुक्रवार की रात अचानक हाथियों के झुंड के पहुँचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह वही झुंड है जो कुछ दिनों पहले बिहार के जमुई से निकला था। झुंड की संख्या लगभग 60 बताई जा रही है, जो आगे चलकर तीन भागों में बंट गया है।

हाथियों ने गांव में प्रवेश करते ही कई कच्चे मकानों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही दो पालतू जानवरों को भी कुचलकर मार डाला। इसके अलावा फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचा है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की रात कोई भी सो नहीं पाया। डर के कारण कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। सकसकिया के साथ-साथ टोला जोजोठांड में भी हाथियों ने घरों का हुलिया बदल दिया और सामान बिखेर दिया।

रात में सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन हाथियों का उत्पात शनिवार की सुबह भी जारी रहा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर झुंड को धीरे-धीरे बिहार बॉर्डर की ओर खदेड़ा, तब जाकर स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हो सकी।

ग्रामीणों ने वन विभाग से लगातार निगरानी रखने और मुआवज़ा दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।