
*गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय मुख्य मार्ग स्थित पलमरुआ गांव में बुधवार सुबह बड़ा हा,दसा हो गया। एक मवेशी लदा तेज रफ्तार पिकअप वाहन दो वर्षीय मासूम गुलाब चंद को कु,चलते हुए गुजर गया, जिससे मासूम की मौके पर ही द,र्दनाक मौ,त हो गई। मृ,तक पलमरुआ निवासी बिशुन पंडित का पुत्र था।
हा,दसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पिकअप वाहन के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही चालक को बंधक बनाने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची तिसरी पुलिस ने चालक को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाना भेज दिया।
दुर्घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार एवं लोकाय नययनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क जाम पर डटे हुए थे।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों मवेशी लदे वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे आए दिन हा,दसे की आशंका बनी रहती है। आज बुधवार को हुई यह द,र्दनाक घटना उसी लापरवाही का परिणाम है।*

संवादाता:- संजीत पंडित
