
संवादाता/राजेश कुमार सिंह
गिरिडीह/गिरिडीह प्रखण्ड अन्तर्गत पहाड़पुर पंचयात के पहाड़पुर गावँ में दो चचेरे भाइयों संतोष मुर्मू ओर सोनालाल मुर्मू के बीच लगभग एक महीने से विवाद चल रहा था। बताया जाता हैं कि सोनालाल दबंग किस्म का ब्यक्ति है।गावँ के लोगों के द्वारा आपसी समझौता करने की कोशिश किया गया लेकिन दबंग सोनालाल मानने को तैयार नहीं हुआ।जिसमे इनदोनो के बीच 23/08/2025 को विवाद हो गया था।जिसका आवेदन 24/08/2025 को थाना में समोली देवी पति संतोष मुर्मू के द्वारा सोनालाल मुर्मू के ऊपर आवेदन दिया गया था लेकिन कोई कर्रवाई नहीं हुआ।फिर पुनः 6/09/2025 दिन शनिवार रात लगभग 12 बजे के बीच सोनालाल मुर्मू के द्वारा संतोष मुर्मू का घर मे तोड़ फोड़ किया जाने लगा ।ओर बाहर से घर के दरवाजे को बंद कर दिया गया था।

जिसकी सूचना तत्काल गिरिडीह थाने को दिया गया ।मोके पर एसआई झा जी अपने दल बल के साथ रात में घटना स्थल पर पहुंचे ।ओर दरवाजे खोल कर पीड़ित परिवार को बाहर निकाला गया।ओर रात में दूसरे के घर मे सिल्ट कर दिया गया।फिर मौका पा कर सोनालाल मुर्मू के द्वारा उस घर पर अटेक किया गया ओर घर को बुरी तरह से तोड़ फोड़ कर दिया गया था।और कुछ नगदी ओर कुछ जेवरात ले कर फरार हो गया।जब जोहर सच न्यूज़ के संवाददाता के द्वारा एसआई झा जी से संपर्क किया गया तो बताए कि अभी तक थाने में लिखित आवेदन नही प्राप्त हुआ है।आवेदन मिलते हीं दोषी ब्यक्ति पर कड़ी कर्रवाई किया जाएगा।
