
धनबाद, बलियापुर निरसा रोड शालुचपड़ा स्थित राहुल मेमोरियल दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संचालक श्री राजीव शर्मा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। माता-पिता हमें जीवन देते हैं, लेकिन जीवन को सही दिशा देने का कार्य शिक्षक करते हैं। वे न केवल पुस्तकीय ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि अनुशासन, संस्कार और चरित्र निर्माण की भी शिक्षा देते हैं।
चेयरपर्सन रंजनी शर्मा ने कहा कि हर वर्ष 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और समाज निर्माण में उनके योगदान को समर्पित है। एक सच्चे शिक्षक की पहचान सिर्फ पढ़ाने से नहीं बल्कि विषम परिस्थितियों में मार्गदर्शन देने से होती है।
कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं
