कालीचटान बिरहोर टांडा धरगुली में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोज

Giridih:-बगोदर: बनवासी विकास आश्रम के तत्वावधान में आज काली चट्टान बिरहोर टंडा में स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बिरहोर समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर चांदनी पाठक एवं उनकी टीम  टंडा के 24लोगों का जिनमें बच्चे भी शामिल है का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। इसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, बच्चों की पोषण जांच, महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान और दवाइयां वितरित की गईं। 
शिविर के दौरान 2 गर्भवती महिला की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श दिया गया।  
 शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को स्वास्थ्य सलाह दी और जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित कीं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की। बनवासी विकास आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक उत्तम कुमार ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और चिकित्सा सेवाओं को उन क्षेत्रों तक पहुंचाना है, जहां सुविधाओं की कमी है।
शिविर में उपस्थित डॉक्टर चांदनी पाठक ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और साफ-सफाई का महत्व समझाया।
उक्त जांच शिविर में प्रदीप कुमार लैब टेक्नीशियन ,कविता कुमारी फार्मा एवं सामुदायिक कार्यकर्ता कृष्णा हेम्ब्रम, एवं उदय सोनी की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Comment

और पढ़ें