
जिला संवादाता/राजेश कुमार सिंह
बिरनी प्रखण्ड के ओपी भरकट्टा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बेराहिटाण्ड में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव मिला।जिसका पहचान गिरीडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीतपुर पंचयात के दुर्गापहरी निवासी मंगरा हेम्ब्रोम,उम्र 40 वर्ष पिता स्व नुनुवां हेम्ब्रोम बताया जा रहा है।वहीँ एक ग्रामीण ने बताया कि सुबह विद्यालय के तरफ गया तो देखा कि एक अनजान व्यक्ति विद्यालय के बरामदे में पड़ा हुआ है।हो हल्ला करने पर ग्रामीण जुटा तो देखा कि यह व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।जिसकी सूचना ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह को दी गई।सूचना मिलते हीं ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे ओर शव को अपने कब्जे में लेकर कांनूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। वहीं ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह का मानवीय चेहरा देख कर लोग हैरान कर गए शव को खुद उठाकर गाड़ी में खुद डालते नजर आए।।घटना का कोई खुलाशा नही हो पाया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाए गा।वहीं मोके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर मण्डल, पंचयात समिति प्रतिनिधि,राजू मण्डल, वार्ड सदस्य विनोद टुडू,जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन,समाजसेवी रामु यादव,एतवारी टुडू,रामेश्वर मंडल होरिल मण्डल, विजय मण्डल, चंद्रदेव दास, नंदलाल विष्वकर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित थे l
