
बेंगाबाद । फांसी पर लटककर महिला की मौत के मामले में बेंगाबाद थाना के एसआई रणधीर सिंह ने उसके पति खागो कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। यहा मामला भंवरडीह गांव से जुड़ा हुआ है और थाना कांड संख्या 67/2025 से संबंधित है। चार दिन पूर्व यानी रविवार शाम 25 वर्षीया महिला रीना देवी ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मृतका के पिता बहादुर महतो ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में मृतका के पति के अलावा सास गणेशी देवी, भैंसूर दासो वर्मा व उनकी पत्नी प्रमीला देवी, देवर सुखदेव वर्मा व उनकी पत्नी संगीता देवी, दिलीप वर्मा व उनकी पत्नी सुषमा देवी आदि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
बताया जाता है कि मृतका के भैंसूर, देवर आदि अन्य प्रदेशों मे मजदूरी कर रहे हैं। घर पर केवल महिलाएं हैं। मृतका के पति की गिरफ्तारी के बाद घर पर एक भी पुरूष नहीं रहने से मृतका के श्राद्ध का कार्य अधर मे लटक गया है।

3 thoughts on “महिला की मौत के मामले में पति गिरफ्तार……..”
Okay, cb777game.net, let’s see what you got. Always on the lookout for something new to play. cb777game
Aztecacasinomx is where it’s at! Felt like I was actually in a real casino. Cool vibes and some lucky spins! Worth checking aztecacasinomx out.
Yo, aliwin789game is pretty dope. It’s got that fun thing you’re looking for. Go play on aliwin789game!