शीघ्र घर पहुंचेगी चारों किशोरियां: अन्नपूर्णा……

बेंगाबाद।। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि छोटकी खरगडीहा पंचायत से हावड़ा पहुंची चार किशोरियों की शीघ्र ही घर वापसी होगी। इस मामले पर कार्यालय से लगातार मॉनेटरिंग की जा रही है। कहा कि बंगाल चाइल्ड सोसाइटी में चारों किशोरी सुरक्षित है। किशोरियों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और बंगाल सीडब्ल्यूसी झारखंड सीडब्ल्यूसी को किशोरी को सौंपेगी। कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने पर सीडब्ल्यूसी किशोरियों को उनके परिजनों को सौंप देती, लेकिन एफआईआर नहीं होने से प्रक्रिया के तहत किशोरियों की वापसी होगी। कैबिनेट मंत्री ने रविवार को दिल्ली से दूरभाष पर इस संवाददाता को इसकी जानकारी दी है। बतला दें कि भाजपा नेता सह छोटकी खरगडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कैबिनेट मंत्री को इस बात से अवगत कराया था। इसकी सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और किशोरियों की घर वापसी की दिशा में आवश्यक पहल शुरू की। बतला दें कि इस मामले से भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा ने झारखंड सरकार के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को भी अवगत कराया था। नेता प्रतिपक्ष ने इसके लिए गिरिडीह एसपी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। छोटकी खरगडीहा पंचायत से चार किशोरी भटककर 14 अप्रैल को हावड़ा स्टेशन पहुंच गई थी। जिसे जीआरपी पुलिस ने किशोरियों को अपने कब्जे में लेकर लिलुआ सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।