भाकपा माले ने चलाया जन संपर्क और घर-घर से सहयोग अभियान।*सन्न चुनाव को लेकर भाकपा माले का ‘गांव चलो, जन संपर्क करो’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सदर प्रखंड के करहरबारी गांव में लोगों से संपर्क कर उनसे चुनाव के मुद्दों पर बातचीत की गई तथा माले के चुनाव संघर्ष कोष के लिए घर-घर से 20 रुपया सहयोग इकट्ठा किया गया।जन संपर्क के दौरान माले नेता राजेश यादव ने कहा कि, अब यह बात लोगों के सामने है कि, मोदी सरकार ने बेशुमार चंदा लेने के लिए कंपनियों से दोस्ती कर देश की गरीब जनता को महंगाई, टैक्स का बोझ और बेरोजगारी की सौगात दी है। यह सरकार किसान आंदोलन को दबाने में लगी रही और इसने मजदूरों के भी वाजिब अधिकार छीन लिए। इसलिए सरकार अपनी नाकामी छिपाने में लगी है, लेकिन देश की गरीब जनता अपने साथ हुई गद्दारी का माकूल जवाब देगी।उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर भी बात कर लोगों को संगठित होकर भविष्य में संघर्ष में उतरने की बात कही। साथ ही, चुनाव को भी संघर्ष का हिस्सा मानकर घर-घर से सहयोग करते हुए चुनाव में भागेदारी निभाने की अपील की।श्री यादव की अपील पर मौजूद लोगों ने माले के चुनावी संघर्ष कोष के लिए प्रति घर 20 रुपया का सहयोग देना शुरू किया और चुनाव में लाल झंडे के साथ खड़ा होने का संकल्प लिया।मौके पर संजय चौधरी, मनोज यादव, कन्हैया सिंह, राकेश मिस्त्री, संतोष मिस्त्री, फुटही राय, रामदेव राय, समीर राय, मुनिया देवी, सुमा देवी, फुलिया देवी, खुशबू देवी, हेमा देवी, देवकी देवी, कुंती देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, रोशनी देवी, गायत्री देवी, मुन्नी देवी, सोनिया देवी, तनुजा देवी, कुसुम देवी, रुक्मिणी देवी, प्रमिला देवी, उषा देवी सहित अन्य मौजूद थे।
चुनाव को लेकर भाकपा माले ने चलाया जन संपर्क और घर-घर से सहयोग अभियान।
और पढ़ें
- विज्ञापन
