जोहार सच न्यूज संवाददाता गिरिडीह सदर अस्पताल गिरिडीह के भवन की स्तिथि काफी जर्जर हो चुका है। कभी भी किसी बड़े अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। और बात करें सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की तो एक मजाक बन कर रह गई है। जहां सरकार द्वारा बड़े बड़े दावे की जाती है कि पूरे भारत को कश्मीर से कन्याकुमारी तक साफ सुथरा किया जा रहा है वहीं सदर अस्पताल गिरिडीह की ये तस्वीर बयां करती है कि ये सिर्फ एक तरीके से देश वासियों को बरगलाने का काम किया जा रहा है। और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। लोगों के द्वारा शिकायत करने पर कोई करवाई नही की जाती है और जनता से लेकर मरीजों को भी काफी दिक्कत होती है। शौचालय की हालात इतनी खराब है। सिर्फ गंदगियों का अंबार लगा पडा रहता है। जिससे मरीज स्वस्थ होने के बजाय और बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं। सफाई कर्मचारी की सुविधा के बावजूद भी ये हालात बनी हुई है। इससे साफ जाहिर होता था कि कहीं ना कहीं संबंधित विभाग जान बूझ कर ऐसा कर रहे हैं। हमारी टीम संबंधित विभाग से ये मांग करती है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर विचार कर विधि व्यवस्था में सुधार करें।