बेरदोंगा पंचायत के गमहरा गांव में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया

आज दिनांक 8 मार्च 2024 को बेरडोंगा पंचायत के गमहरा गांव में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु एक ग्राम सभा का आयोजन सामाजिक परिवर्तन संस्थान के सहयोग से किया गया जिसमें वार्ड सदस्य श्री रामेश्वर हेमब्रॉम, रोजगार सेवक श्री ताहिर हुसैन तथा समुदाय के महिला और पुरुष सभी सम्मिलित हुए तथा योजनाओं को आपसी चर्चा तथा सहमति से निर्माण किया गया। योजनाओं का निर्माण 15 वीं वित्त तथा मनरेगा के तहत अलग अलग लिखवाया गया।
इसके बाद योजना के सफलता पूर्वक लागू करने हेतु प्रतिज्ञा किया गया तथा ग्राम सभा का समापन वार्ड सेवक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम में समाजिक परिर्वतन संस्थान के आनन्द त्रिपाठी, परमेश्वर महतो तथा किशुन हेमब्रोम ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Comment

और पढ़ें