प्रखंड अंतर्गत ग्राम चढ़ेवा (बलियारी) में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अध्यात्म आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर अतिथि बगोदर पूर्व विधायक श्री नागेन्द्र प्रसाद सम्मिलित हुए। वहीं पूर्व विधायक ने बताया कि जिस प्रकार से समाज में मूल शिक्षा, आध्यात्मिक ज्ञान और सहज राजयोग की शिक्षा द्वारा समाज का उत्थान एवं चरित्र निर्माण करवाना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए मनुष्य को। संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। इस दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का आश्रम चढेवा में का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजयोगनी ब्रह्माकुमारी अन्नू दीदी मौजुद रही। इस कार्यक्रम में भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता बॉर्डर,सांसद प्रतिनिधि नरेश रजक, सांसद प्रतिनिधि डुगलाल महतो,पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जून प्रसाद आर्य,मनोज पांडे,लक्ष्मण मंडल, प्रयाग ठाकुर, मुकेश ठाकुर,सोनू मोदी, सहित संस्था के लोग मौजूद रहें।