गिरीडीह जिल के सभी महाविद्यालय तथा हॉस्टलों में आजसू छात्र संघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

दिनांक 12/02/2024 को गिरिडीह महाविद्यालय गिरिडीह में तथा विभिन्न हॉस्टलों में जाकर आजसू छात्रसंघ के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें बताया गया कि पिछला 28 जनवरी को जेएसएससी सीजीएल का एग्जाम हुआ था लेकिन जो एग्जाम करवाने में 8 साल लगाया था उसे रद्द करने में 8 घंटे भी नहीं लगा था इससे सैकड़ो छात्रों का भविष्य खराब हुई थी किसी तरह छात्र तैयारी करते हैं लेकिन उसे जब पता चलता है कि कुछ अधिकारियों और सरकार के नुमाइंदों के द्वारा ऊंची रकम में सीट ही खरीद लिया जाता है और परीक्षा से पहले ही पेपर को लीक कर दिया जाता है तो छात्रों को अपना भविष्य अंधकारमय लगने लगता है और जब छात्र इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करता है तो छात्रों के ऊपर ही एफआईआर कर दिया जाता है इसी को लेकर आज आजसू छात्र संघ पूरे राज्यभर में आंदोलन कर रही है आज सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है इसके बाद कल सभी जिलों में मसाल जुलूस निकाल के प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि प्रदेश के दिशा निर्देशों अनुसार आज हम लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है इसमें छात्रों का भरपूर सहयोग मिला है छात्रों के बीच एक भयंकर गुस्सा सरकार के खिलाफ नज़र आ रहा है आजसू छात्र संघ के द्वारा तीन सूत्री मांग किया जा रहा है जिसमें पहली मांग जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक की सीबीआई जांच हो,दूसरी मांग जेएसएससी के अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों को अभिलंब हटाया जाए और तीसरी मांग हम लोग का हैं कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें अभ्यर्थियों सहित छात्र प्रतिनिधियों पर किया गया केस वापस लिया जाए जिला प्रभारी विनोद रजक ने बताया कि आजसू छात्रसंघ हमेशा से छात्र हित में काम करते आ रही है छात्र हित के लिए और झारखंड हित के लिए जब-जब जरूरत पड़ेगी हम लोग पुरजोर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे अगर यह सभी हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो हम लोग चरमबद्ध तरीके से आगे भी अपना आंदोलन जारी रखेंगे मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष अमित यादव,जिला प्रभारी विनोद रजक,वरीय उपाध्यक्ष तनवीर हसन,उपाध्यक्ष राजेश स्वर्णकार, सचिव अक्षय यादव छोटू, यादव उमेश,यादव संदीप चौधरी, जितेंद्र महतो आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।