अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग का समर्थन किया। इस दौरान छात्रों ने कथित परीक्षा अनियमितताओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अभाविप के विभाग संयोजक विजय ओझा ने कहा कि यदि जल्द ही इन मामलों में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि छात्र-हितों से जुड़े मुद्दों पर परिषद लगातार संघर्ष करती रहेगी।
वहीं, अभाविप के जिला संयोजक नीरज चौधरी ने राज्य सरकार से JPSC एवं JSSC से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
कार्यक्रम के दौरान SFS सह संयोजक अनीश रॉय, बिपुल राय, प्रिंस सिंह, सुमन कुमार सहित अभाविप के कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में ABVP का हस्ताक्षर अभियान, छात्रों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गिरिडीह नगर इकाई की ओर से शुक्रवार को झारखंड में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में श्री आर.के. महिला महाविद्यालय, गिरिडीह परिसर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।