बच्चों की सुरक्षा में तिसरी पुलिस का शानदार कामयाबी, लापता दो छात्रों को 24 घंटे में किया बरामद

तिसरी (गिरिडीह): तिसरी थाना क्षेत्र से लापता हुए दो स्कूली बच्चों को पुलिस ने सूचना मिलने के महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे घर में डांट-फटकार और व्यवहार से आहत होकर घर छोड़कर चले गए थे।
जानकारी के अनुसार, अनीश कुमार और विजय कुमार शुक्रवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। दोनों तिसरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बालक) पहुंचे, जहां उन्होंने अपना स्कूल बैग छोड़ दिया और बिना किसी को बताए देवरी थाना क्षेत्र के भेलवाघाटी स्थित अपने रिश्तेदारों के घर चले गए।
इधर, जब दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना तिसरी थाना को मिली, तो थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बच्चों के रिश्तेदारों के यहां होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम देवरी थाना क्षेत्र के भेलवाघाटी पहुंची और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर तिसरी थाना लेकर आई।
थाने में दोनों बच्चों के परिजनों को बुलाया गया, जहां पुलिस ने उन्हें बच्चों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने, उनकी भावनाओं को समझने तथा अनावश्यक डांट-फटकार से बचने की सलाह दी। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस अभियान में तिसरी थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर के नेतृत्व में पुलिसकर्मी निरंजन कुमार, नीरज कुमार,राम किस्कू और राहुल यादव सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
तिसरी (गिरिडीह): तिसरी थाना क्षेत्र से लापता हुए दो स्कूली बच्चों को पुलिस ने सूचना मिलने के महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे घर में डांट-फटकार और व्यवहार से आहत होकर घर छोड़कर चले गए थे।

और पढ़ें