
कार्यक्रम का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन प्रक्षेत्र द्वारा किया गया। इसमें कल्याणपुर, गराइडीह, प्रतापपुर और चितनखारी सहित आसपास के गांवों के महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधों और वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी अन्नु सोरेन, संजयकांत यादव, बिरेंद्र कुमार, सुरूचि कुमारी तथा शिवनारायण महतो उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, जयदेव यादव, अब्दुल गनी, अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वन विभाग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और देखभाल के प्रति भी सजग रहना चाहिए।
