
मेरठ। लोहिया नगर क्षेत्र के नरहेड़ा गांव के जंगलों में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हिमायूं नगर निवासी 17 वर्षीय सानिया के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और मामले में सानिया के मामा सरताज का नाम सामने आया।
पुलिस ने सरताज को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के अनुसार, सानिया मोबाइल फोन पर लड़कों से बातचीत करती थी, जिसे लेकर वह नाराज रहता था। कई बार समझाने के बावजूद जब सानिया नहीं मानी, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद सरताज ने अपने सौतेले भाई शोएब की मदद से शव को नरहेड़ा गांव के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी मामा सरताज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सह-आरोपी शोएब फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

