जमीन पर स्टेडियम निर्माण का विरोध, किसानों के समर्थन में उतरा फॉरवर्ड ब्लॉक

बेंगाबाद, 26 मई: कर्णपुरा में निर्माणाधीन स्टेडियम को लेकर किसानों और भू-स्वामियों का विरोध तेज हो गया है। बहुफसली खेती की जमीन पर स्टेडियम निर्माण के खिलाफ अब फॉरवर्ड ब्लॉक भी खुलकर किसानों के समर्थन में उतर आया है।
फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं बेंगाबाद के पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने मंगलवार को कर्णपुरा पहुंचकर प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों से मुलाकात की तथा निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण किसी वैकल्पिक जगह पर किया जाना चाहिए, न कि उन बहुफसली खेतों पर जहां पिछले सौ वर्षों से खेती होती आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश यही जमीन अधिग्रहित करनी पड़े, तो किसानों और भू-स्वामियों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
राजेश यादव ने कहा कि संबंधित जमीन एक जीवित नाला के किनारे स्थित होने के कारण अत्यंत उपजाऊ और उपयोगी रही है। किसानों ने उन्हें बताया कि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ उन्होंने कई जगह आवेदन दिए, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। किसानों का दावा है कि कोर्ट से फिलहाल निर्माण कार्य रोकने का निर्देश मिला है, इसके बावजूद जबरन काम कराया जा रहा है।
पीड़ित किसानों ने यह भी आशंका जताई कि यदि वे निर्माण कार्य का विरोध करते हैं तो उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जा सकता है। इस कारण वे खुद को लाचार और बेबस महसूस कर रहे हैं।
इस मौके पर राजेश यादव ने जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक, सांसद और सरकार से किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन छीनना गलत नीति है, खासकर तब जब झारखंड में खेती योग्य जमीन पहले से ही सीमित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को न्याय नहीं मिला तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

और पढ़ें

गिरिडीह में विशेष वाहन जांच अभियान, 102 वाहनों का चालान; ₹1.47 लाख जुर्माना वसूला गया गिरिडीह, 09 जून 2026। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर मंगलवार को गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

गिरिडीह में हृदयविदारक घटना: पिता ने तीन पुत्रियों की गला रेतकर हत्या की गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तुरकडीहा गांव में एक दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है।

गढ़वा पुलिस अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भवनाथपुर थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के तीनमहुआ गांव में बीते पांच दिनों से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने की घटना के बाद प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए था।