/जमुआ : नीलकंठ इंडियन गैस एजेंसी जमुआ के खिलाफ मंगलवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब लगातार कई दिनों से रसोई गैस नहीं मिलने और कथित अवैध वसूली से परेशान ग्राहकों ने एजेंसी के सामने सड़क जाम कर दिया।