जयराम कुमार महतो ने आज गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव पहुंचकर मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात की।

जयराम कुमार महतो ने आज गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव पहुंचकर मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
गौरतलब है कि 17 वर्षीय पायल कुमारी का शव बुधवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के पास बरामद किया गया था। युवती पिछले तीन दिनों से लापता थी, जिसके बाद इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की।
जयराम महतो के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।
Jairam Kumar Mahato ने आज Giridih जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव पहुंचकर मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
गौरतलब है कि 17 वर्षीय पायल कुमारी का शव बुधवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के पास बरामद किया गया था। युवती पिछले तीन दिनों से लापता थी, जिसके बाद इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की।
जयराम महतो के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।