गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।
मामले को लेकर समाजसेवी राजकुमार शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भंडारी पंचायत में चल रहे पैक्स भवन निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की मिसाल बन चुका है। साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जो भी ठेकेदार और अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर जनता के पैसे की लूट करेगा, उसके खिलाफ उपायुक्त (डीसी) को लिखित शिकायत देकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करेंगे।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि गरीब जनता के टैक्स के पैसों से बनने वाली योजनाओं में घोटाला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं और प्रशासनिक नियमों को रौंदने का काम कर रहे हैं। अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

और पढ़ें