
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत बेरदोगा के टोला खेरोनवा में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा जंगल में आग लगा दी गई। आग की सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल रोहित कुमार एवं वनरक्षी अशोक कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे।
वन विभाग के कर्मियों ने पशुरक्षक, स्थानीय ग्रामीणों तथा पत्रकार तालेश्वर पंडित के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई।
इस संबंध में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार ने बताया कि आग लगाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जंगलों में आग न लगाएं, क्योंकि इससे पेड़-पौधों, वन्य जीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है।

