गिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र से महिला गुमशुदगी का मामला सामने आया

धनवार थाना अंतर्गत करमाटोड़।  पंचायत भलूटांड (रजगडहा) गांव से एक महिला के गुम हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसीदन खातून (उम्र लगभग 26 वर्ष), पति शहाबुद्दीन अंसारी, अपने दो छोटे बच्चों के साथ 6 फरवरी 2026 की रात खाना खाकर कमरे में सोने गई थीं।
7 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने जब कमरे में देखा तो रसीदन खातून वहां मौजूद नहीं थीं। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, मायके और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
इस संबंध में धनवार थाना में आवेदन देकर महिला की खोजबीन और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और  उनके   मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है ।  प्रशासन से जल्द से जल्द महिला को ढूंढने की अपील की है।

और पढ़ें