
तिसरी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश से आए थे। ड्राइवर अमित कुमार और उसका खलासी छोटेलाल दो नाबालिक बच्ची को बहला-फुसलाकर गोवा ले जाने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि गोवा ले जाकर नाबालिक के साथ शारीरिक शोषण भी किया जाता था।
मामले की सूचना मिलते ही खोरीमहुवा एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी गई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
