स्वास्थ्य मेला बना चर्चा का विषय, बिरनी सीएचसी में काला बिल्ला लगाकर कर्मियों का प्रदर्शन*

बिरनी (गिरिडीह):* बिरनी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद मुख्य अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला से पहुंचे स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आर.पी. दास, बिरनी प्रमुख रामू बैठा, स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शाकिब जमाल, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, विधायक प्रतिनिधि टुपलाल वर्मा, विस सूत्री अध्यक्ष इतवारी वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद दास, शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, पदाधिकारी विजय कुमार, बासुदेव वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मेला में मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण एवं आवश्यक परीक्षण की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मेले में पहुंचकर जांच व उपचार का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में बीपीएम जयशंकर कुमार, बीडीएम दामोदर कुमार, ज़ियाउल्ल हसन, प्रतिमा कुमारी, तरन्नुम खातून समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी और सहयोगी भी शामिल रहे।

वहीं दूसरी ओर, स्वास्थ्य मेला के दौरान आउटसोर्सिंग कर्मियों ने समय पर मानदेय नहीं मिलने के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। कर्मियों ने बताया कि
बालाजी डिटेक्टिव फोर्स एवं शिवजी डिटेक्टिव फोर्स से जुड़े सफाई कर्मियों का 11 माह से मानदेय बकाया है, जबकि कुछ कर्मियों का दो माह से भुगतान नहीं हुआ है।

प्रदर्शन करने वालों में प्रतिमा कुमारी, रूबी कुमारी, नैना काजल, तारा कुमारी, नाजला खातून, कुलमनी कुमारी, पम्मी इमरी, संगीता दास, मनीषा कुमारी, तब्बशुम प्रवीण, तमन्ना प्रवीण समेत अन्य आउटसोर्सिंग कर्मी शामिल रहे। कर्मियों ने शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की।

6 thoughts on “स्वास्थ्य मेला बना चर्चा का विषय, बिरनी सीएचसी में काला बिल्ला लगाकर कर्मियों का प्रदर्शन*”

  1. Grabbed the tt88apk and installed it. App is pretty slick, easy to use. Definitely a plus if you prefer gaming on the go. Check it out and let me know what you think. Look me url tt88apk

  2. Found 99ok5. It loads fast and has a really intuitive design, which is pretty refreshing. Some of the bonuses are okay. Check it out. Check it out for me 99ok5

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।