वार्ड 14 की वार्ड पार्षद नीलम झा ने जरूरतमंद व असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरण किया, गरीब-बेसहारा के चेहरों पर लौटी मुस्कान


गिरिडीह :- वार्ड 14 की वार्ड पार्षद नीलम झा ने आवासीय कार्यालय पर कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मोहल्ले के गरीब, असहाय और बुजुर्गों को गर्म कंबल प्रदान कर बड़ी राहत पहुंचाई।
यह कार्यक्रम में कुछ नगर निगम और बाकी समाजसेवी अजय झा की ओर से विशेष सहयोग से सफल रहा, जिसमें मोहल्ले स्तर पर लाभुकों की सूची तैयार कर वितरण सुनिश्चित किया गया। वार्ड पार्षद नीलम झा ने बताया कि मानवता सेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई है।
गिरिडीह के वार्ड पार्षद नीलम झा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य करती रहती है। मोहल्ले वासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में यह सहयोग उनके लिए वरदान साबित हुआ है। वार्ड पार्षद नीलम झा ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।

3 thoughts on “वार्ड 14 की वार्ड पार्षद नीलम झा ने जरूरतमंद व असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरण किया, गरीब-बेसहारा के चेहरों पर लौटी मुस्कान”

Leave a Comment

और पढ़ें