
बिरनी/भरकट्टा:
बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा में विश्वकर्मा समाज के जाने-माने, सरल स्वभाव और गरीब-गुरुवारों के सच्चे सेवक स्वर्गीय लखनलाल विश्वकर्मा की पाँचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
सभा में सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय लखनलाल विश्वकर्मा के समाजसेवी कार्यों को याद करते हुए बताया कि वे हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में लड़ने वाले, निष्पक्ष और न्यायप्रिय व्यक्तित्व थे। उनकी विनम्रता, सामाजिकता और सेवा-भाव को आज भी लोग प्रेरणा के रूप में याद करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन मूल्यों और सामाजिक योगदानों का स्मरण करते हुए उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष – मनोज विश्वकर्मा
कार्यकारिणी अध्यक्ष – सुरेंद्र विश्वकर्मा
समाज अध्यक्ष धनबाद – रितेश विश्वकर्मा
जिला अध्यक्ष – मुंशी विश्वकर्मा
सचिव – बृजमोहन विश्वकर्मा
प्रखंड संयोजक – रिंकू विश्वकर्मा
प्रमुख – रामू बैठा
पूर्व प्रमुख – सीताराम सिंह
पूर्व सचिव – प्रदीप, सुधीर, बलदेव, नरेश, छोटेलाल, नुनुलाल विश्वकर्मा
सभी ने एक स्वर में कहा कि लखनलाल विश्वकर्मा का जीवन समाज के लिए आदर्श है और उनके बताये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
