
पूछे जाने पर शिक्षिका से छेड़छाड़ करने की दी जाती है धमकी :-
बिरनी,जोहर सच न्यूज़/संवाददाता ।
प्रखण्ड के सरकारी विद्यालयों में इन दिनों शिक्षकों की मनमानी देखी जा रही है । पूछताछ करने पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है । ताजा मामला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नवादा से आया है । प्रखण्ड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नवादा में मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यक विनोद यादव घन्टों विद्यालय से गायब थे । मीडियाकर्मियों ने विद्यालय पहुंचकर 8 बच्चों को पढा रही
शिक्षिका संगीता देवी से प्रधानाध्यापक के बारे में पूछा तो उन्होंने पहले कहा कुछ देर पहले ही ब्लॉक गए हैं फिर उन्होंने कहा बैंक गए हैं । मीडियाकर्मियों ने बच्चों से प्रधानध्यापक के बारे में पूछताछ किया तभी बच्चों ने कहा आए थे लेकिन ग्यारह बजे से नही हैं । वहीं एक-दो बच्चे ने शिक्षिका के इशारे पर पौने बारह बजे जाने की बात कही । मीडियाकर्मियों ने बच्चों से पूछताछ में प्रधानध्यापक के द्वारा पढ़ाए गए विषय के बारे में भी जानकारी लिया । तभी शिक्षिका मीडियाकर्मियों पर भड़क गई और कहने लगी बच्चों के पास घड़ी नही है समय का अंदाजा इनलोगों को नही है । वहीं शिक्षिका से बच्चों की उपस्थिति पर पंजी दिखाने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा मोबाइल से बनता है प्रधानध्यापक के पास मोबाइल है अभी वे नही है । तभी प्रधानध्यापक विनोद यादव विद्यालय पहुँचे और मीडियाकर्मियों पर भड़क गए और कहने लगे हम कहाँ गए थे क्या कर रहे थे यह विभाग भी मुझे नही पूछता है और आप मुझे पूछ रहे हैं जो अखबार में प्रकाशित करना है कर दें । वहीं विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी मांगा तो उन्होंने कहा आपने जो देखा वही है न इससे अधिक विद्यालय में बच्चे नामांकित हैं न ही आते हैं । मीडियाकर्मियों ने बच्चों की उपस्थिति कम होने पर उपस्थिति पंजी दिखाने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा उपस्थिति तीन बजे बनाते हैं अभी नही बनी है । जब शिक्षिका के बताए गए बैंक की बात पूछी गई तो शिक्षक आग बबूला हो गए और कहा हम गैस कनेक्शन लेने के लिए गए थे । विद्यालय में चोरी होने के बाद से मध्यान भोजन नही बन रहा जिसकी शुरुआत करने के लिए गैस कनेक्शन लेने गए थे । तो मीडियाकर्मियों ने कहा शिक्षिका तो बैंक जाने की बात कही तभी यह बात सुनते ही उन्होंने शिक्षिका से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे । वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चमरुगाढा में प्रधानध्यापक की पुत्री बच्चों को पढ़ाते देखी गई । जब मीडियाकर्मियों ने पूछा तो उन्होंने कहा पिताजी आज बाहर गए हैं ।
क्या कहते हैं बीईईओ :- बीईईओ अशोक कुमार ने कहा विद्यालय से शिक्षक के गायब होने की जानकारी मीडियाकर्मियों ने मुझे फोन कर दिया तभी मैंने प्रधानध्यापक विनोद यादव से जानकारी ली तो उन्होंने कहा विद्यालय पहुंचता हूँ । उन्होंने कहा कोई भी मीडिया कर्मी विद्यालय पहुंचते हैं तो बचने के लिए छेड़छाड़ जैसे आरोप लगाना गलत है यह बेबुनियाद आरोप लगाकर नही बचा जा सकता है । उन्होंने कहा छेड़छाड़ का आरोप लगाने को लेकर विद्यालय के प्रधानध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा ।
रिपोर्टर राजेश सिंह


3 thoughts on “सरकारी विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी उपस्थिति बनाकर विद्यालय से रहते हैं गायब,पूछे जाने पर शिक्षिका से छेड़छाड़ करनें की दी जाती है धमकी,”
2ezcommunity is a nice addition to sports betting. Nice to have a community around a topic I like. Check them out here and give them a try 2ezcommunity.
Jllodicom… not my favorite to be honest, but their game selection is decent. Might be worth a peek if you’re bored. You make the call, at jllodicom.
Juegos1001 – a good spot if you need your game fix! They have a lot to offer. Check it out and have a spin or two… maybe win big time! Find all the games here juegos1001.