
बिरनी प्रखंड के बलगो पंचायत अंतर्गत रवानी टोला में गुरुवार को सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सैकड़ों कन्याओं द्वारा कलश यात्रा के साथ जल उठाकर की गई। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया।
इस अवसर पर बलगो पंचायत की मुखिया कुसुम देवी, जिप सदस्य सूरज सुमन, मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह सात दिवसीय अनुष्ठान क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सामाजिक एकता के संदेश को समर्पित है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे आयोजन से गांव में आपसी एकता और धार्मिक सौहार्द का वातावरण मजबूत होता है। सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हर दिन विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।

3 thoughts on “बलगो के रवानी टोला में सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ, 151 कन्याओं ने जल उठाकर की शुरुआत”
3lcom… Yeah, seen it around. Looks legit enough. Maybe I’ll drop a few bucks. What do you think 3lcom friends?
45678betvn’s got that Vietnamese vibe, right? If you’re into that, might be your thing. Worth a looksee 45678betvn.
Hey, 5500betapp’s got a decent layout. Easy to navigate, you know? Good for mobile betting. Check it out and lemme know what you think 5500betapp.