तिसरी पुलिस के द्वारा अवैध महुआ शराब कार्रवाई: दो भट्ठियां नष्ट, साढ़े तीन क्विंटल जावा महुआ जब्त

तिसरी थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर गुरुवार को कार्रवाई की है। तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़कुरा पंचायत के बथानटांड़ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसमें दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से लगभग साढ़े तीन क्विंटल जावा महुआ और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गड़कुरा पंचायत के बथानटांड़ में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और अवैध सामग्री को नष्ट कर दिया। छापेमारी दल में तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार के साथ झारखंड ग्रामीण पुलिस के जवान  राहुल यादव, आनंद साव, अनिल टुडू और शंकर उरांव शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।