पेयजल संकट के समाधान के लिए महिलाओं ने की बैठक………

नल-जल योजना से हर घर में पानी सप्लाई पहुंचाने के लिए जल शक्ति मिशन के तहत रुपए बहाने के बावजूद जमुआ के दर्जनाधिक गांवों तक इसका लाभु नहीं पहुंच सका है। कई कारणों से यह योजना धरातल पर भी नहीं उतर पाई है। कई गांवों में कुछ काम भी नहीं हुआ और योजना की बड़ी राशि की निकासी कर ली गई। धुरगड़गी पंचायत के तेलमकरी गांव में ग्रामीण महिलाओं ने रविवार को बैठक कर पेयजल संकट के निवारण के लिए विभाग को पत्र लिखा है। तेलमकरी गांव के टोला निजामपुर की महिलाओं ने कहा कि पेयजल के लिए टावर लगा दिए गए लेकिन कहीं कनेक्शन भी नहीं दिया गया।

पेयजल के लिए लोगों को कुएं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बैठक में फरजाना परवीन, तसमीला खातून, हज़ारा खातून, शकीला, हसीना खातून, शरबानी खातून, रुखसाना खातून, नगमा, सबीना खातून, तमन्ना परवीन, रजिया खातून, रेशमा खातून, आमना, जमीला, सकीना खातून, शबाना, शहनाज खातून सहित कई महिलाओं ने लिखित रूप में हस्ताक्षरित आवेदन जिला परिषद भाग संख्या 13 की प्रभा वर्मा को दिया है। प्रभा वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान के लिए वे तत्पर हैं। कहा कि विभागीय लापरवाही, संवेदक की मनमानी की भेंट चढ़ गई नल-जल जैसी महत्वाकांक्षी योजना। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पेयजल स्वच्छता विभाग के एसडीओ से जब जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि संवेदक की लापरवाही है। कहा कि जन शिकायतों के मद्देनजर संवेदक से जलापूर्ति निर्बाध रूप से चालू करवाने को कहेंगे। संवेदक संदीप सिंह ने कहा कि सोलर लगवाए थे। लेकिन आंधी और बारिश में सोलर उड़ गया। कुछ सोलर प्लेट टूट गए। उसके बाद दो माह लगातार बारिशों की वजह से कार्य नहीं हो सका। कहा कि शीघ्र कार्य शुरू करेंगे और जलापूर्ति होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।