
रिपोर्ट
राजेश कुमार सिंह
बिरनी/ दिशा दर्पण ट्रस्ट की ओर से बच्चों के बीच पौधा वितरण कार्क्रम का आयोजन प्रधान कार्यालय खुरजियो में किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के संचालक संजीव कुमार ने बच्चों के बीच पौधे का वितरण किया।ओर बच्चों को पौधे लगाने के फायदे ओर उनके संरक्षण की जानकारी दी।डॉ संजीव कुमार ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।ये न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाते है बल्कि हमें ऑक्सीजन, छाया ओर फल फूल जलाने का लकड़ी प्रदान करते हैं।डॉ संजीव कुमार ने बच्चों से अपील की कि वे प्रतिदिन पौधे की देख भाल करें।ओर समाज मे भी लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।
