खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, नकद व लाखों के जेवर उड़ाये…………

गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने नकद रुपये सहित लाखों के जेवरात उड़ा लिये. दरअसल यह चोरी की घटना उक्त गांव निवासी नागेश्वर यादव के घर में रविवार की रात हुई है. उन्होंने बताया कि रविवार की रात पूरे परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोया हुआ था. इसी दौरान घर की खिड़की के पीछे से अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गए. हालांकि इसकी जानकारी घर के किसी भी सदस्य को नहीं हुई. इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर में रखे बक्से को तोड़कर 15 हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये के जेवरात को चोरी कर आसानी से फरार हो गये. उन्होंने बताया कि मंगलसूत्र, नथुनी, मंगटिका, चांदी के आभूषण चोरी कर लिया गया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग चार लाख रुपये बताया गया है. जब सोमवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया. जब अन्य कमरों की तलाशी ली तो एक कमरे की खिड़की टूटी दिखाई दी. इसके बाद शोरगुल मचाकर घटना की सूचना अन्य लोगों को दी. हालांकि घर से कुछ ही दूरी पर बक्सा फेंका हुआ था. चोरों ने चोरी कर कीमती सामान को बक्से से निकालकर अन्य सामानों को उसी जगह पर छोड़ दिया. परिजनों ने चोरी की सूचना गोह थाना की पुलिस को दी. सूचना पर गोह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी. वैसे पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष मो इरशाद ने बताया कि डिहुरी गांव में चोरी की सूचना पर जांच पड़ताल किया गया. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच पड़ताल के लिए डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जायेगा. पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई को जा रही है!

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।