पूर्णिया में मखाना खेत से मिला सिर कटा नरकंकाल, प्रशासन हैरान, मचा कोहराम………….

पूर्णिया जिला के श्रीनगर थानाक्षेत्र के बोका धार के निकट मखाना खेत से शनिवार को सिर कटा नरकंकाल बरामद हुआ है. पिछले 10 दिन से लापता बुजुर्ग का नरकंकाल होने का दावा परिजनों ने किया है. इस बीच शक के घेरे में आया बड़ा बेटा मौके से फरार हो गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिजन के आरोप को देखते हुए नरकंकाल को भागलपुर जांच के लिए भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि नरकंकाल गायब यूनुस का है या फिर किसी और का है. परिजन अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं!

7 मई को दी गई घटना की जानकारी
80 वर्षीय मो युनुस चनका पंचायत के वार्ड संख्या 10 के मुस्लिम टोला गांव निवासी हैं. वह अपने छोटे पुत्र मो अशफाक के यहां रहते थे. बीते सात मई को मोहम्मद युनुस अपने बड़े पुत्र हैदर के यहां रोजाना की तरह गाय का दूध दुहने गये थे. परंतु रात तक अपने छोटे पुत्र के घर नहीं लौटे. जब छोटे पुत्र ने बड़े भाइ के यहां ढूंढने गए तो उन्हें बताया गया कि वे आकर चले गये हैं. तबसे उनका कुछ पता नहीं है. घटना को लेकर सात मई को ही रात में गायब यूनुस के छोटे भाई मोहम्मद यूसुफ ने घटना की जानकारी थाना को लिखित आवेदन में दी थी!!

परिजनों के दावे पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
शनिवार की सुबह गायब युनुस के घर मुस्लिम टोला गांव के बगल में बोका धार के पास खेत में सिर कटा नरकंकाल मिलने पर युनुस के परिजन जुट गये. घटनास्थल पर पहुंची युनुस की सबसे छोटी बहू बिलखो खातून , पुत्री तबीला खातून , बहू सहाना खातून, जंजीरा खातून ने युनुस का नरकंकाल होने का दावा किया. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे.फोरेंसिक टीम की मदद से नरकंकाल को कब्जे में लेकर जांच हेतु भागलपुर भेज दिया . पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है!!!

जमीन विवाद में छोटे चाचा का पक्ष लेने पर पिता से खफा था बड़ा बेटा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि युनुस के बड़े पुत्र हैदर एवं युनुस के छोटे भाई मोहम्मद यूसुफ के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है. युनुस हमेशा अपने छोटे भाई के पक्ष में रहता आया . इसी कारण यूनुस से उसका पुत्र हैदर काफी खफा रहता था. परिजनों को आशंका है कि इसी वजह से हैदर ने पहले अपने पिता युनुस को गायब कर दिया और फिर मौका देखकर उनकी हत्या कर खेत में ठिकाने लगा दिया!!!!

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।